
आस्तिक और अरुणिमा शायद इस वक्त कुछ कहने की हालत में नहीं थे । तभी पृथ्वी वहां आता है और आकाश से कहता है, “ मैं तुम्हें बताता हूं, कि असल में सच्चाई क्या है । और क्यों अरुणिमा ने यह कहा, कि उसने तुम्हें सही सलामत रखने के लिए तुम्हें खुद से दूर किया था। तुम्हें याद है सालों पहले स्कूल के दिनों में तुम्हें एक ब्रेन का अटैक आया था। और तुम स्कूल में ही बेहोश हो गए थे।”
आकाश को याद आता है । उस दिन अनंत का किसी की बच्चो के साथ झगड़ा हुआ था और उसे बचाने के चक्कर में आकाश उनसे लड़ पड़ा था । तब उस बच्चों ने आकाश को घायल कर दिया था । जिसकी वजह से आकाश बेहोश हो गया था और जब उसे होश में आता है, तो वह खुद को अस्पताल में पाता है। और उसके कुछ ही दिनों बाद आस्तिक उसे ले कर अमेरिका चला जाता है।


Write a comment ...