
आकाश घूरते हुए जेनी को देखता है उन दोनों की निगाहें आपस में ही टकरा रही थी। आकाश को पता चल गया था, कि भूमि के बेरुखी की वजह कहीं ना कहीं जेनी है। वह गुस्से में जेनी को देखते हुए कहने लगा, “ क्या कहा तुमने इसे ?”
“ जो भी कहा है, सच ही कहा है। मैंने कुछ भी झूठ नहीं बोला है स्काई। मैंने तुम्हारी बीवी को हमारी सच्चाई बताई है, कि किस तरीके से हम दोनों अमेरिका में साथ रहते थे। और हम दोनों ने हर वह काम किए हैं, जो तुम अपनी बीवी के साथ करते हो। बता दो अगर मैंने झूठ बोला हो तो।”


Write a comment ...