
आकाश को जेनी की प्रेगनेंसी का पता चल गया था । उसके हाथ में प्रेगनेंसी रिपोर्ट थी और उसका पूरा चेहरा सख्त हो रखा था। वह इस वक्त अपने ऑफिस में बैठा हुआ था। उसने अब तक 10 बार जॉन को कॉल मिला दी । पर जॉन से कांटेक्ट ही नहीं हो पा रहा था।
पूरा शहर इस वक्त भूमि को तलाश कर रहा था और भूमि जेनी के कब्जे में थी। इस बात का अंदाजा तो आकाश हो चुका था, कि जरूर जेनी ने ही कुछ किया है । तभी भूमि लापता हुई है। अब उसे भूमि को तलाश करना था। एक डर उसके दिल में बैठा हुआ था, भूमि को खोने का डर । वह आज तक कभी किसी के खोने के डर से डरा नहीं था। उसे पता था कि जिंदगी के बाद मौत मिलना निश्चित है। पर आज पहली बार उसे भूमि के खोने का डर लग रहा था। अगर भूमि को कुछ हो गया, तो उसके बिना आकाश अपनी जिंदगी भी इमेजिन नहीं कर पा रहा था।


Write a comment ...