
संदीप दीवार का सहारा लेकर खड़े होते हुए आकाश को डरते हुए देखता है और कहता है, “सर वह दो दिन पहले ही इंडिया आई है। और 2 दिन से फार्म हाउस में ही थी। मैंने बहुत कोशिश की उसे फार्म हाउस में ही रोके रखने की और मैं तो यह भी कोशिश की, कि वह वापस अमेरिका चली जाए ।
पर वह हमारे गार्ड को चकमा देकर फार्मा हाउस से भाग गई। दरअसल उसे आपकी शादी के बारे में पता चल गया था। उसी के बाद से फार्म हाउस से भागी है । वरना उससे पहले तो वह बस आपसे मिलने की जिद कर रही थी।”


Write a comment ...