
भूमि फिर से मायूस हो जाती है और इस बार उसने तीसरा कोर्ट निकाला । और आकाश को दिखाया। तो आकाश ने और अजीब चेहरा बनाते हुए ना में सर हिलाया । भूमि को गुस्सा आ जाता है । वह आकाश की पूरी अलमारी खोल देती है और उस के सारे कोर्ट को अपने हाथों में ले कर आकाश के सामने आ जाती है। वह ड्रेसिंग टेबल पर सारे को पटकते हुए कहती है।
“ मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा वह है, कि आपको पसंद क्या करना है ? आपके पास 17 कोर्ट है । और सारे के सारे ब्लैक कलर के। अब इन सारे ब्लैक कोर्टो में आपको कौन सा वाला ब्लैक चाहिए ?”


Write a comment ...