
सारा परिवार हैरान हो जाता है । जब आकाश पूजा में भूमि के साथ बैठता है। और पूजा की सारी विधि करता है। वह हैरानी से उसे देखते रह जाते हैं। आकाश भूमि को देखते हुए कहता है, “भगवान उधर बैठे हैं । तुम मेरी शक्ल पर क्या देख रही हो ?”
तभी अनंत की आवाज वहां आती है। वह सबको देखते हुए कहता है, “ भाई भाभी आपकी शक्ल को नहीं देख रही है । बल्कि वह देख रही है, कि आप यहां मौजूद हैं । यह सच्चाई है या बस सबका सपना है। तो मैं यहां पर मौजूद सब लोगों से कह देता हूं, कि यह पूरी तरह से सच्चाई है।


Write a comment ...