
“ अरे रानी सा आपकी बहू का भी तो यह पहला तीज है ना ?” तीज का सामान बेचने आई उन औरतों में से एक ने अरुणिमा को देखकर यह सवाल किया। अरुणिमा हैरानी से उस औरत की तरफ देखती है और उसके इस सवाल पर तो जानवी और भूमि भी हैरान हो गए थे।
भूमि का चेहरा नीचे झुक जाता है। क्योंकि इस सवाल का जवाब तो उसे खुद भी नहीं पता था। उसे तो यह भी नहीं पता था, कि तीज का त्यौहार मनाते कैसे हैं ? तो वह कैसे इस त्यौहार के बारे में जानेगी?


Write a comment ...