
भूमि हैरान नजरों से आकाश को देख रही थी। जो उसके सामने बैठा हुआ था और उसका हाथ भूमि के सामने था। वह भूमि को पंजा लड़ाने का चैलेंज कर रहा था। भूमि को समझ ही नहीं आया, कि अब उसे क्या करना चाहिए। वह धीरे से अपना हाथ उठाती है और आकाश का हाथ पकड़ते ही वाली थी, कि अगले ही पल आकाश ने उसके हाथ को झटक दिया। भूमि के हाथ को एक तेज झटका लगा था।
भूमि बुरी तरह से कांप गई थी । वह हैरान नजरों से आकाश को देख रही थी। जो गुस्से भरी नजरों से भूमि को घूरे जा रहा था। और आकाश की वह नजरे देख कर भूमि की और हिम्मत नहीं हो रही थी, उससे नज़रें मिलाने की।


Write a comment ...