
आकाश और भूमि की शादी की रस्में चल रही थी । लेकिन भूमि महसूस कर सकती थी, कि आकाश कितने गुस्से में उसके साथ बैठा हुआ है। वह हर एक चीज को शादी की रस्मो की तरह नहीं ले रहा है। बल्कि किसी चैलेंज की तरह ले रहा है। और उसकी गुस्से भरी नजरों को देखकर तो भूमि अपनी जगह पर डर जाती है। लेकिन तभी उसकी नजर अरुणिमा पर जाती है। जो बहुत उम्मीद के साथ भूमि को देख रही थी।
भूमि को याद आता है, कि जब वह अरुणिमा के साथ कमरे में थी, तो अरुणिमा ने उससे क्या कहा था और कैसे उसे शादी के लिए कन्वेंस किया था ।


Write a comment ...