
पर इससे पहले की आकाश अपनी बात पूरी कर पाता अरुणिमा फोन रख चुकी थी। आकाश की बात बीच में ही रह गई और वह हैरानी से स्क्रीन को देख रहा था। उसने गुस्से में अपने हाथों की मुट्ठी बनाई और साइड के दीवार पर दे मारी ।
उसके हाथ से खून निकलने लगा था। पर उसने गुस्से में अपने दांत पीसते हुए कहा, “ नहीं भूमि नहीं…मैं तुम्हें अपने भाई की जिंदगी इस तरीके से बर्बाद नहीं करने दूंगा तुम मेरे भाई के लिए सही लड़की नहीं हो। और मैं यह शादी नहीं होने दूंगा।”


Write a comment ...