
अरुणिमा सबके साथ हॉल में बैठी हुई थी और सब अरुणिमा की तरफ ही देख रहे थे। सब उसके कुछ कहने का इंतजार कर रहे थे। अरुणिमा के एक तरफ आस्तिक बैठा हुआ था, तो दूसरी तरफ अनंत बैठा हुआ था। और भूमि सामने की तरफ बैठी थी। उसके साथ इस वक्त जानवी थी।
अमृता की विदाई के बाद सबका मन बहुत भारी हो गया था। सब ने भीगी पलकों और ढेर सारे आशीर्वाद के साथ अमृता को विदा कर दिया था । लेकिन अब सब लोग यह जानना चाहते हैं, कि अरुणिमा ने उन्हें एक जगह बैठने के लिए क्यों कहा है?


Write a comment ...