
आकाश और भूमि स्टोर रूम में बंद थे और एक दूसरे के करीब थे। आकाश के एक हाथ में लाइटर थी, जिससे उस स्टोर रूम में हल्की रोशनी आ रही थी। और वो दूसरे हाथ से भूमि के मुंह को दबाए हुए खड़ा था। जिससे भूमि की चीख उसके मुंह में ही रह गई थी।
आकाश भूमि के बहुत करीब खड़ा था, इससे भूमि की धड़कन अचानक से तेज हो गई थी। और वह बड़ी-बड़ी आंखों से आकाश को देखने लगी थी। इससे पहले कोई भी भूमि के इतने करीब नहीं आया था, कि भूमि को उसकी सांसे अपने चेहरे पर महसूस हो सके। लेकिन आकाश की इतनी करीबी से भूमि सिहर रही थी । उसकी पलकें बार-बार झक रही थी और वह कुछ सोच ही नहीं पा रही थी। आकाश ने घूरती हुई निगाहों से भूमि को देखते हुए कहा,


Write a comment ...