
भूमि ने यह बात इतनी इजीली कही थी, की अमृता और नीतू दोनों उसे हैरान नजरों से देखने लगी.. । अमृता ने अपने कमर पर हाथ रखा और लगभग भूमि को डांटते हुए कहा, “ दिमाग खराब है क्या तेरा ? कुछ भी कैसे पहन सकती है तू ? अरे तू दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड है । तुझे तो सबसे अच्छा दिखना चाहिए । इन फैक्ट मेरे बाद मेरी शादी में तुझे ही सबसे अच्छा दिखना चाहिए।”
भूमि मुस्कुरा देती है वह उठकर अपनी अलमारी के पास जाती है और वहां से एक साड़ी निकाल कर दिखाते हुए कहती है, “ यह देख यह साड़ी कैसी है..? और इसका कलर भी कितना प्यारा है।”


Write a comment ...