
आप ऐसा कैसे कर सकती हैं दीदी? आपको नहीं पता उस इंसान ने क्या किया है और आप उसी के साथ उस के घर में रहने के लिए भी तैयार हो गई है।
मिश्री फोन पर अरुणिमा पर चिल्लाती हुई यह कह रही थी। जब से मिश्री को यह पता चला है कि अरुणिमा वापस महल लौट गई है , तब से वह बहुत नाराज हो रही थी। मिश्री को सक्षम ने एक बहुत अच्छे हॉस्टल में शिफ्ट करवा दिया था और मिश्री की पढ़ाई भी बहुत अच्छी चल रही थी। लेकिन अरुणिमा की जो हालत थी उसकी वजह से, वह कितना कुछ झेल रही थी। ऐसे में मिश्री की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था, जिसकी वजह से सक्षम ने मिश्री को हॉस्टल में भेज दिया था।


Write a comment ...