
कीर्ति वापस महल आ गई थी, हालांकि वह आस्तिक से या किसी से भी ठीक से बात नहीं कर रही थी, दरअसल जो भी रजत ने किया था, उसके बाद उस की हिम्मत ही नहीं हो रही थी, कि वह आस्तिक से कुछ कह भी सके।
लेकिन आस्तिक की जो भी नाराजगी थी वह रजत के साथ थी, कीर्ति का इन सब से कोई लेना-देना नहीं था, इसलिए वह कीर्ति के साथ सामान्य तरीके से बात कर रहा था, आस्तिक सबके साथ मौजूद था, लेकिन वह सबसे काटा काटा सा रहता था, ऐसा लग रहा था जैसे कि वह यहां पर सिर्फ एक फॉर्मेलिटी निभाने के लिए ही खड़ा है।.


Write a comment ...