
कीर्ति और अरुणिमा के भी आंसू बह रहे थे लेकिन प्रणाली के चेहरे पर सिर्फ हैरानी के भाव थे और उसने अपने मन में कहा… “ये क्या हो गया ये लड़की तो मेरी भाभी थी अब मैं इसकी भाभी हूं। ये सक्षम की बहन है इसका मतलब ये लड़की अब मुझे चैन से जीने नहीं देगी।”
सक्षम और जानवी एक दूसरे के गले लगे बहुत देर तक रोते रहे. इस वक्त वो दोनों जानवी के कमरे में थे और सक्षम जानवी को सब बता रहा था। मां पापा, घर, फैमिली सब के बारे में सक्षम ने जानवी को बताया था।


Write a comment ...