
आस्तिक के हाथों में उसकी DNA रिपोर्ट थी जिसमें ये लिखा हुआ था कि ये बच्चा उसका और अरुणिमा का ही है। न जाने क्यों आस्तिक के मन में बेचैनी होने लगी। वो बाप बनने वाला है, एक छोटा बच्चा उसे पापा कहेगा। उसके मन में हल्के हल्के एहसास जन्म ले रहे थे, उसके चेहरे पर कभी मुस्कान आ जाती तो कभी बेचैनी घर कर लेती।
अरुणिमा इस वक्त अपने कमरे में थी। उसने अपने दोनों हाथों से अपने पेट को छुआ और धीरे-धीरे उसे सहला कर अपने बच्चे से बात करते हुए कहने लगी…


Write a comment ...