
आस्तिक अरुणिमा को ले कर पार्टी से निकल जाता है और ड्राइवर को हॉस्पिटल चलने के लिए कहता है। पूरे रास्ते अरुणिमा के आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे, लेकिन आस्तिक ने उसे संभाल नहीं था। वो अपने दोनों हाथ बांधे बस अपनी सीट पर बैठा रहा और इंतजार करने लगा।
उनकी गाड़ी जैसे ही अस्पताल के सामने आकर रूकती है, अरुणिमा बिना आस्तिक की तरफ देखे जल्दी से गाड़ी का दरवाजा खोलती है और अस्पताल के अंदर भाग जाती है। आस्तिक की आंखें सख्त हो गई थी। अरुणिमा का ये व्यवहार उसे पसंद नहीं आया था.


Write a comment ...