
आरती की बात सुनकर आस्तिक के चेहरे पर एक डेविल स्माइल आ जाती है और वो इस बारे में सोचने लगता है कि जब उसने शारदा जी को पूरी तरह से पागल करने के लिए अपने इरादे को पक्का कर लिया था तो उसका पहला काम उसे जो करना था वो था सीमा को शारदा के सामने लाना! लेकिन आस्तिक की मां मर चुकी थी फिर वो उसे कैसे लाता, तभी उसकी नजर पड़ी एक पार्टी में आरती पर, आरती एक वॉइस आर्टिस्ट थी। वो अलग-अलग तरीके के आवाज निकालने में सक्षम थी और सबसे ज्यादा अच्छी बात तो ये है की आरती की कद काठी बिल्कुल आस्तिक के मां की जितनी ही थी बस उसके बाल थोड़े छोटे थे तो इसके लिए आस्तिक ने विग का इस्तेमाल किया।


Write a comment ...