
अरुणिमा नीचे आती है सब लोग डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए थे। अरुणिमा और जानवी सबको ब्रेकफास्ट सर्व कर रही थी. भले ही अरुणिमा को कॉलेज जाना था लेकिन फिर भी ये उसका काम था. हालांकि जानवी ने उसे कहा था कि वो अकेले कर लेगी, लेकिन अरुणिमा जानवी को अकेले काम नहीं करने देना चाहती थी, वो जानवी के साथ मिलकर सबको ब्रेकफास्ट करवाती और उसके बाद ही अपना ब्रेकफास्ट करके वो कॉलेज जाया करती थी।
सब लोग ब्रेकफास्ट करके निकल चुके थे। कीर्ति कहती है… “अरुणिमा थोड़ा जल्दी कर ना आज मेरा असाइनमेंट सबमिट होना है।”


Write a comment ...