
झोपड़पट्टी के पास एक सरकारी स्कूल था, मैं और प्रणाली उस स्कूल में पढ़ा करते थे. पृथ्वी और कीर्ति तब बहुत छोटे थे,इसलिए वह स्कूल नहीं जाते थे। हमारी मां की हालत कितनी भी खराब क्यों ना हो लेकिन उन्होंने हमें स्कूल भेजा और वह हमेशा हमारी पढ़ाई पर जोर दिया करती थी। वह चाहती थी कि हम लोग पढ़ लिखकर कामयाब बने।
पर क्योंकि मैं घर में सबसे बड़ा था, इसीलिए मैंने पढ़ाई के साथ-साथ एक होटल में झाड़ू पोछा का काम किया। थोड़े बहुत पैसे मिल जाते. लेकिन मेरे लिए बहुत था। वहां का मालिक अच्छा था इसलिए मुझे रोज पैसे दिया करता था और उन पैसों से मैं अपनी मां के लिए माथे की बिंदी लेकर आता था। मेरी मां बिंदी लगाती तो बहुत सुंदर लगती थी. पर न जाने क्यों वह बिंदी लगाना नहीं चाहती थी।


Write a comment ...