
आस्तिक की आंखें आंसुओं से लाल हो गई थी, आस्तिक का वो डर जो वह हर रात सहता आ रहा था। आज अचानक से उसके सामने आ गया था, वह उस रात को कभी नहीं भूल सकता है। कैसे भूल जाएगा वह उस रात को, जब उसकी मां बिना कपड़ों के घर लौटी थी. उसका शरीर इस तरीके से नोचा गया था जैसे गिद्धों ने उसे खा लिया है। उस रात आस्तिक को समझ आ गया था कि उसकी मां के साथ क्या हुआ है .और वह नन्हा सा बच्चा अचानक से उस रात बड़ा हो गया था।
आस्तिक की मां ने कभी उसे नहीं बताया कि उसके साथ क्या हुआ है। यह सोचकर कि कहीं वह लोग आस्तिक को नुकसान न पहुंचा दे.. वो लोग पॉलीटिशियन से जुड़े हुए थे, इसीलिए बहुत ज्यादा शक्तिशाली थे, अगर आस्तिक उन पर कुछ भी एक्शन लेता. तो वह लोग आस्तिक को जान से मार सकते थे, इसीलिए उसकी मां ने कभी भी आस्तिक को इस दुर्घटना के बारे में नहीं बताया. और घर में आग का लग जाना और एक दर्दनाक याद है उन सब के जीवन का। वह आग इतनी भयंकर थी कि आज भी कीर्ति आग से डरती है।


Write a comment ...