
तभी दूसरा नकाब वाला आदमी कहता है…। “देखो अगर तुम्हें अपनी जान प्यारी है तो चुपचाप इस लड़की को यहीं पर छोड़ दो और जाओ यहां से। वरना हमें 1 मिनट नहीं लगेगा तुम्हें जान से मारने में।”
पृथ्वी देखता है जानवी भी बेहोश हो चुकी थी, और उसके हाथों से खून अभी भी बह रहा था। पृथ्वी ने गुस्से में उन लोगों को देखते हुए कहा…। “मुझे लगता है तुम लोगों को शायद इस जगह के बारे में पता नहीं है। या फिर यहां आने से पहले तुमने यहां की ठीक से जांच नहीं की थी, तभी मुझसे ऐसी बातें कर रहे हो।”


Write a comment ...