
प्रणाली का कोई खास रिएक्शन नहीं था। उसने लाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी और बड़ी राजकुमारी होने के नाते उसने भी गहने पहने हुए थे। लेकिन उसके गहने बहुत हल्के थे, क्योंकि उसे भारी गहनों का शौक नहीं था। शौक तो इन सब का कीर्ति को था। कीर्ति ने डिजाइनर लहंगा पहना हुआ था, बालों का हेयर स्टाइल बनवाने के लिए स्पेशल हेयर स्टाइलिश बुलाए हुए थे और उसका सेट भी डिजाइनर था। इस शादी में सबसे ज्यादा खुश कोई था, तो वह थी कीर्ति, क्योंकि उसके भाई की शादी उसकी फ्रेंड से जो हो रही थी।
शारदा जी ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसका गोल्डन बॉर्डर था।


Write a comment ...