
आस्तिक जब वापस अपनी मां से बात करने के लिए कमरे में वापस आता है।। तो उसकी आंखें हैरानी से बड़ी हो जाती है।। क्योंकि उसके कमरे में कोई लड़की मौजूद थी और वह उसकी मां की तस्वीर के बहुत करीब थी। इतनी करीब तो कभी आस्तिक भी नहीं गया था। और यह क्या वह लड़की उसकी मां की तस्वीर को हाथ लगाने वाली थी यह सोचते ही आस्तिक का दिमाग फट गया.
पर जब उसने उस लड़की का चेहरा देखा तो उसका चेहरा गुस्से से भर गया था.। यह वही थी। आस्तिक खुद पर काबू नहीं रख सका. और उसे नुकसान पहुंचाने के लिए वह उसके गले तक पहुंच गया था। आस्तिक का दिल कर रहा था कि वह उसकी जान ले ले।


Write a comment ...