
अरुणिमा सोफे पर बैठी हुई थी और दिमाग में बस वही सारी बातें चल रही थीं — कि कैसे बचपन में उसके और आरुषि के साथ इतना कुछ हुआ था कि अरुणिमा को उसके बारे में कुछ भी याद नहीं। ये सारी बातें उसे बृजेश जी ने बताई थीं।
बृजेश जी ने फोन पर अरुणिमा को आगे बताया कि जब आरुषि ने अरुणिमा को ट्री हाउस से नीचे गिरा दिया, तो अरुणिमा का सिर फट गया, जिसकी वजह से उसके सिर से बहुत खून निकलने लगा। बृजेश जी और आशा जी बहुत ज़्यादा घबरा गए। वो जल्दी से अरुणिमा को लेकर अस्पताल चले गए। अरुणिमा पूरे 20 दिन तक कोमा में रही थी। उसके सिर की सर्जरी हुई थी।



Write a comment ...