
आस्तिक अरुणिमा को लेकर एक बड़े से होटल की पार्किंग में आकर रुका। अरुणिमा के चेहरे पर आश्चर्य और मुस्कान दोनों थे। आस्तिक उसे कहीं लेकर आया था, यह सोचकर ही उसके चेहरे पर एक अलग-सी चमक आ गई थी। आस्तिक गाड़ी से बाहर निकला और जल्दी से दूसरी तरफ जाकर अरुणिमा की तरफ का दरवाज़ा खोला। अरुणिमा भी गाड़ी से बाहर निकली और वे दोनों एक साथ होटल के अंदर पहुँच गए।
अचानक ही अरुणिमा ने आस्तिक की सिक्योरिटी टीम को वहाँ पर देख लिया। आस्तिक की टीम पहले से ही वहाँ मौजूद थी। आस्तिक अरुणिमा का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ लॉबी में ले आया। अरुणिमा ने जब वहाँ पर पेंटिंग एग्ज़ीबिशन देखी तो वह एकदम से हैरान हो गई।



Write a comment ...