
अरुणिमा इस समय मेंशन के दरवाजे पर खड़ी थी और सामने खड़ी उस बड़ी सी लंबी चौड़ी ब्लैक कलर की लिमोजिन को देखकर एकदम से दंग रह गई। आस्तिक उसके पास आता है और अपना हाथ बहुत स्टाइल में उसकी तरफ करते हुए कहता है – ए ब्यूटीफुल इवनिंग फॉर माय ब्यूटीफुल वाइफ।
अरुणिमा उसकी तरफ देखकर मुस्कुराने लगती है। उसने अभी-अभी अरुणिमा को अपनी वाइफ कहा था। हां, वो अब उसकी बीवी नहीं थी, लेकिन आस्तिक ये बात नहीं मानता था। उसके लिए अरुणिमा आज भी उसकी ही थी। वो एक कागज का टुकड़ा कभी अपने और अरुणिमा के बीच नहीं आने देगा।



Write a comment ...