
आस्तिक उस समय सूर्य के वार्ड में था और उसने सूर्य का ऑक्सीजन मास्क निकाल दिया था, जिसकी वजह से उसके सीने में दर्द होने लगा और ऑक्सीजन की कमी की वजह से वह तड़प रहा था।
उसकी आँखें एकदम डर से बड़ी हो गईं और उसने उम्मीद के साथ दरवाजे की तरफ देखा, जैसे कि कोई उसकी मदद करने के लिए आएगा। लेकिन आस्तिक बहुत आराम से उसके सामने स्टूल पर बैठ गया और उसने अपना एक पैर दूसरे पर ऐसे रखा, जैसे कि इस दुनिया का राजा वही है।



Write a comment ...