
अरुणिमा ने जैसे ही रूबी का जिक्र किया, आस्तिक के चेहरे पर एक मुस्कान आ गई। वो अरुणिमा को देखते हुए बोला, "तो तुम्हें जलन हो रही है?" अरुणिमा मुंह बनाते हुए किचन की तरफ जाने लगती है और उसने इतराते हुए कहा, "मुझे क्यों जलन होने लगी? किसी रूबी पन्ना डायमंड से। मेरा उससे क्या लेना देना है?"
वो किचन काउंटर पर आती है और दो कप निकालकर उसने कॉफी बनानी शुरू ही किया था कि तभी आस्तिक वहां आ जाता है और उसने अरुणिमा का हाथ पकड़ कर उसे एक झटके से अपनी तरफ घुमा दिया और अपने दोनों हाथ किचन काउंटर पर रखकर उसकी तरफ झुकते हुए कहता है, "उस से नहीं, पर मुझे तो है ना।"



Write a comment ...