
सूर्य ने अरुणिमा को दीवार से लगा दिया था और उसके दोनों हाथ अरुणिमा की गर्दन पर थे। अरुणिमा गुस्से में उसे देख रही थी, लेकिन सूर्य गुस्से में उसे घूर कर देखता है। अरुणिमा ने अपना एक पैर उठाया और सीधे उसके पेट पर लात मार दी, जिससे कि सूर्य संभल नहीं पाया। उसके कदम पीछे हो गए, लेकिन उसने अपने पेट पर दोनों हाथ रखते हुए दर्द में कराह निकाली और गुस्से में अरुणिमा को देखने लगा, जो और ज़्यादा अपनी आँखों में नफरत लिए उसे देख रही थी। उसने सूर्य की तरफ उंगली करते हुए कहा, "मुझे पहले वाली अरुणिमा समझने की गलती गलती से भी मत करना।"
"You b****!" इतना कहते हुए सूर्य उसके पास आया और एक जोरदार थप्पड़ अरुणिमा के गाल पर जड़ दिया। अरुणिमा इस हमले के लिए तैयार नहीं थी, वो संभल नहीं पाई और सीधे जाकर दीवार से टकरा गई, जिससे कि उसका सर दीवार से लगने की वजह से वहाँ से खून निकलने लगा। लेकिन उसने हिम्मत की और अपने दर्द को बर्दाश्त करते हुए सूर्य को देखने लगी।



Write a comment ...