
आस्तिक वहां पर उठकर बैठ गया था और सब उसे हैरानी से देख रहे थे। आस्तिक ने मुस्कुराते हुए अरुणिमा को देखा और प्यार से कहा, "तुम ठीक तो हो ना?"
लेकिन अरुणिमा के मुंह से तो आवाज़ ही नहीं निकल रही थी। वो एकदम मुंह खोले हुए आस्तिक को देख रही थी—वो इतनी मार खाने के बाद भी बिल्कुल ठीक है। यहां तक कि मीरा और देव के चेहरे पर भी हैरानी के भाव थे। देव ने गुस्से में आस्तिक को देखते हुए कहा, "तो तुम होश में आ चुके थे और बस नाटक कर रहे थे?"



Write a comment ...