
देव और अरुणिमा इस वक्त टेरेस पर थे और एक दूसरे के साथ बातें कर रहे थे या यूं कह लो कि एक दूसरे के साथ बातें करके अपनी कुछ पुरानी यादों को मिटाने की कोशिश कर रहे थे। कुछ शिकायत थी, कुछ सवाल थे, कुछ बातें थीं जो शायद अभी भी दिल के किसी कोने में पनप रही थीं, जिसे वो एक दूसरे के साथ बात करके पूरा कर रहे थे और ये खोना जरूरी भी था।
क्योंकि वो दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और वो दोनों अच्छी तरह से जानते हैं कि अब उन दोनों का अपना कोई भविष्य नहीं है, इसलिए बेहतर यही है कि पुरानी बातों को भूल कर वो एक अच्छी दोस्ती की शुरुआत करें।



Write a comment ...