
"अगर मैं तुम्हें सच्चाई बताती तो तुम मेरे बच्चे को मार देते..." जैसे ही अरुणिमा ने ये कहा, आस्तिक एकदम से चौंक गया और उसके कदम जैसे किसी जंजीर से बंध गए थे। वो तुरंत अतीत की पुरानी यादों में चला गया, जहाँ उसने अरुणिमा को कितनी बार इस बात की धमकी दी थी कि अगर वो प्रेग्नेंट हो गई, तो वो उसके बच्चे को मार देगा। उसे अपने जीवन में कोई बच्चा नहीं चाहिए था। वो बस अरुणिमा की जिस्मानी चाहत में डूबा हुआ था और उसे कभी मां बनने नहीं देना चाहता था।
इसका सबसे बड़ा उदाहरण ये था कि उसने अरुणिमा को प्रेग्नेंट न करने की वजह से सरोगेट मदर का रास्ता चुना था और बाद में बच्चों से कोई वास्ता न रखने की बात भी अरुणिमा को बता दी थी। वो बच्चा सिर्फ उसके माफिया बनने का एक जरिया था।



Write a comment ...