
एक बड़े से मैदान पर एक बड़ा सा घना पेड़ था। ये मैदान पूरी तरह से बड़ी-बड़ी लोहे की ग्रिल से बना हुआ था। इसका गेट भी गोल्डन कलर का था और गार्डन में बहुत सारे अलग-अलग तरह के फूल खिले हुए थे। लेकिन इस वक़्त उस गार्डन में कहीं पर हलचल हो रही थी, वो उस बड़े से पेड़ के नीचे, जो इस बड़े से गार्डन में इकलौता ही था। ये पूरा गार्डन और ये पूरी जगह आस्तिक ने अभी 1 घंटे पहले ही खरीदी थी।
आस्तिक की सिक्योरिटी के कुछ लोग और नीरज वहीं पर खड़ा था। नीरज के हाथों में एक बॉक्स था, जिसके अंदर आस्तिक और अरुणिमा के बच्चे का एम्ब्रियो था। वैसे तो बच्चे अभी विकसित भी नहीं हुए थे, पर वो खून की थैली आस्तिक के लिए बहुत मायने रखती थी।



Write a comment ...