
अरुणिमा जब हाल में आई तो उसने देखा कि आस्तिक अपनी गाड़ी की चाबी लेकर कहीं जा रहा था। उसने रास्ते को रोकते हुए कहा, "आस्तिक कहाँ जा रहे हो?" लेकिन आस्तिक ने पलट कर बस अरुणिमा को देखकर कहा, "मुझे कुछ ज़रूरी काम है।"
और इसके अलावा उसने कुछ नहीं कहा, वो चुपचाप बाहर चला गया। अरुणिमा हैरान हो गई, आस्तिक इस वक़्त कहाँ जा सकता है? पूरी रात अस्पताल में बिताने के बाद वो सुबह कहीं चला गया है और कहाँ गया है ये भी उसने अरुणिमा को नहीं बताया है।



Write a comment ...