
आस्तिक अपनी गाड़ी स्वयं चला रहा था, और पीछे की गाड़ी में मार्क और कुछ अन्य लोग बैठे थे। वे उस स्थान पर जा रहे थे जहाँ उस व्यक्ति को रखा गया था जिसने अरुणिमा को ड्राइवर बनकर अपने साथ ले गया था। उस आदमी का नाम जीवन था, लेकिन आज उसकी मौत तय थी।
आस्तिक सीधे उस अड्डे पर पहुँचा जहाँ उसने जीवन को बंद करके रखा हुआ था। जीवन की हालत ऐसी हो चुकी थी कि धोबी का कुत्ता भी उससे बेहतर लगता। वह बिल्कुल फटेहाल पजामे की तरह हो गया था और अपने जीवन के लिए उन सब से भीख माँग रहा था जो उसके सामने उसकी मौत बनकर खड़े थे। पर ये लोग तो बस मौत बनकर खड़े थे... मौत के सौदागर से तो अभी उसका सामना होना बाकी था।



Write a comment ...