
पिछले दो दिनों से आस्तिक को साँस लेने की भी फुर्सत नहीं थी। वह जितनी जल्दी हो सके, बैंगलुरु में अपना काम खत्म करके वापस मुंबई जाना चाहता था क्योंकि उसका सारा काम वहाँ पेंडिंग था। लेकिन यहाँ उसका सबसे ज़रूरी काम था—मल्होत्रा के आदमियों को पकड़ना, जिन्होंने आस्तिक और अरुणिमा पर हमला किया था। वह भी तब, जब वे दोनों बिल्कुल अकेले थे। चूँकि वे पचास से भी ज़्यादा लोग थे, इसलिए उन्हें ढूँढने और पकड़ने में वक़्त लग गया था।
आज, आख़िरकार आस्तिक उन सबका काम निपटाकर ठक्कर हाउस आया था। उसने अभी-अभी शावर लिया था और बॉक्सर पहनकर वॉशरूम से बाहर ही निकला था कि उसके कमरे का दरवाज़ा खुला हुआ था। एक पल के लिए वह चौंक गया क्योंकि किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी कि बिना इज़ाजत उसके कमरे में आ जाए। और अगर कोई आया भी होता, तो वह ज़रूर कोई ऐसा होता जो आस्तिक के बहुत करीब होता। लेकिन दरवाज़े पर अरुणिमा को देखकर उसकी नज़रें तीखी हो गईं।



Write a comment ...