
रात के वक़्त, जब अरुणिमा कमरे में वापस आई, तो वह एकदम हैरान हो गई। आस्तिक खटिया पर बहुत ही आराम से सो रहा था। वह आस्तिक को ऐसा सोता हुआ देखकर बहुत हैरान हुई। यह पहली बार था जब उसने आस्तिक को इतनी सुकून से सोता हुआ देखा था। ऐसा नहीं था कि आस्तिक को उसने कभी सोता हुआ नहीं देखा था, लेकिन आज उसके चेहरे पर एक सुकून था। शायद वह इसीलिए था क्योंकि उसे कल की कोई फ़िक्र नहीं थी… जबकि असल ज़िंदगी में आस्तिक हज़ारों टेंशन को अपने साथ लेकर सोता है। उसे कल की भी उतनी ही फ़िक्र होती है जितनी कि उसे पल की होती है। उसे पता है उसका आने वाला पल बहुत ख़तरनाक और अजनबी ख़तरों से भरा हुआ है। ऐसे में इंसान को सुकून कहाँ मिलता है… लेकिन आज इस गाँव की आबोहवा में आस्तिक को बहुत ही ज़्यादा अच्छा और रिलैक्स महसूस हो रहा था।



Write a comment ...