
ये लड़का, जिसने आस्तिक और अरुणिमा को जंगल में मिला था, उन्हें अपने गाँव ले जा रहा था। आस्तिक को, ना चाहते हुए भी, उसके साथ जाना पड़ा क्योंकि उनके पास और कोई रास्ता नहीं था।
अरुणिमा और आस्तिक उस लड़के के साथ उसके गाँव पहुँचे। अरुणिमा ने देखा कि यह एक छोटा सा गाँव है, जहाँ थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कच्चे-पक्के ईंटों के बने घर थे। अरुणिमा को यह गाँव बहुत अच्छा लगा। वहाँ गाय-भैंस बँधी हुई थीं, बकरियाँ भी थीं, और भी बहुत सारी चीजें थीं जो इस गाँव को एक गाँव बना रही थीं।



Write a comment ...