• Deepika Sarkar
    Deepika Sarkar
    • Get shareable images
    • Copy Link

    • Share on Facebook
    • Share on X
    • Share on LinkedIn
    • Share on BlueSky
    • Share on Threads
    • Share on Reddit
22

Ek bad partner Ek life partner

  • 3 May, 2026

नकुल की बात से वहाँ का माहौल अचानक सर्द हो गया था, और सब लोग हैरानी से एक-दूसरे को देखने लगे। अस्तित्व की तीखी निगाहें नकुल पर ही थीं, और उसका चेहरा सख्त हो गया था। वहीं दूसरी तरफ, अरुणिमा का चेहरा घबराहट से नीचे झुक गया था। इस बार सुजीत जी ने गुस्से में नकुल की तरफ देखा और कहा, "ये क्या बेहुदा मज़ाक है? तुम्हें कहाँ, क्या और कैसे बोलना चाहिए, इसकी ज़रा भी समझ नहीं है क्या? अगर कुछ समझ में नहीं आ रहा कि बात कैसे शुरू की जाए, तो चुपचाप बैठे रहो! हम मिस्टर रायचंद के कितने इंपॉर्टेंट गेस्ट बनकर आए हैं, उन्होंने हमें अपने घर पर इतना सम्मान दिया है और तुम यहाँ आकर उनकी फैमिली के बारे में इस तरह की बातें कर रहे हो? हमें तुम्हें अपने साथ लाना ही नहीं चाहिए था!" अपने पिता की बात पर नकुल ने जल्दी से आस्तिक और अरुणिमा की तरफ देखते हुए कहा, "आई एम सॉरी, मिस्टर रायचंद! मेरा इरादा किसी को हर्ट करने का नहीं था। दरअसल, मैं थोड़े खुले विचारों का हूँ, इसलिए किसी के सामने भी बहुत जल्दी अपनी बात रख देता हूँ। मैं भूल गया था कि इंडिया में कल्चर है—लोगों को बोलने से पहले सोच-समझकर बोलना होता है, ताकि सामने वाले को बात बुरी न लगे।" सुजीत जी ने आस्तिक की तरफ देखते हुए कहा, "आई एम सॉरी, मिस्टर रायचंद! इसकी तरफ से मैं आपसे माफी माँगता हूँ। मुझे नहीं पता था कि ये यहाँ पर ऐसी बकवास बातें करेगा। पता होता, तो इसे कभी अपने साथ नहीं लाते। हमें तो लगा था कि आगे जाकर ये हमारा बिज़नेस जॉइन करेगा, इसलिए इसे लोगों से मिलना-जुलना आना चाहिए। पर शायद हम गलत थे। इसे अभी और वक्त लगेगा चीज़ों को सीखने के लिए।" आस्तिक की निगाहें अभी भी नकुल पर ही थीं। उसने एक नज़र सुजीत जी की तरफ देखा और कहा, "नहीं, आपको माफी माँगने की कोई ज़रूरत नहीं है। दरअसल, नकुल ने वही कहा जो उसने देखा है, और उसने जो देखा है, वो गलत नहीं है।" अरुणिमा एकदम हैरानी से आस्तिक की तरफ देखने लगी। आस्तिक ने नकुल की तरफ देखा और कहा, "तुमने सही कहा। उस वीडियो में मेरी बीवी ही थी, जो मेरे कमरे में किसी गैर मर्द के साथ थी। और तुमने ये भी सही पहचाना कि उस वीडियो को हटाने में मेरा ही हाथ था। दरअसल, मैं नहीं चाहता था कि लोग उसे एंटरटेनमेंट के लिए और ज्यादा इस्तेमाल करें। पर वो वीडियो पूरी तरह से बनावटी और दिखावटी थी। अगर तुमने उसे ठीक से देखा है, तो तुम्हें याद होगा कि उसमें अरुणिमा नशे की हालत में थी। जबकि उसने आज तक कभी नशा नहीं किया, ना ही शराब को हाथ लगाया है। ऐसे में उसे बेहोश किया गया था और उसी हालत में वो वीडियो शूट किया गया। ये बस एक गलती थी और कुछ भी नहीं… और गलती को आस्तिक रायचंद कभी तवज्जो नहीं देता। मेरी बीवी पहले जैसी थी, अभी भी वैसी ही है।" आस्तिक की बातों से अगर कोई सबसे ज्यादा हैरान था, तो वो खुद अरुणिमा थी। उसे लगा ही नहीं था कि आस्तिक कभी ऐसा भी कहेगा… वो हैरानी से उसकी तरफ देखने लगी। कुणाल की नज़रें दोनों पर ही टिकी थीं। उसने अरुणिमा को देखते हुए कहा, "सच में, मिसेज़ रायचंद! आपको धोखे से नशे की चीज़ दी गई थी, और तभी आपके साथ ये बेहूदा हरकत हुई थी!"

Write a comment ...

Deepika Sarkar

Show your support

मेरी कहानी को इतना प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद ❤️ अगर आपको ऐसी ही मजेदार, दिल छू लेने वाली और रोमांच से भरी कहानियां पसंद हैं, तो मुझे ज़रूर फॉलो करें। मैं आपके लिए हर बार कुछ नया, शानदार और यादगार लेकर आती रहूंगी ✨

Write a comment ...

Deepika Sarkar logo
    • Change photo
  • Delete photo

Deepika Sarkar

Storyteller | Love, Emotions & Real-Life Inspired Writer
  • 5 Followers

  • 2 Following

Pinned

  • His Captive BeautyHis Captive BeautyCompleted

    His Captive Beauty

    अरुणिमा को लगता था कि उसका होने वाला पति एक नेकदिल इंसान होगा, जो उसके टूटे दिल को संभाल लेगा। लेकिन शादी के बाद जो सच सामने आया, उसने उस की दुनिया हिला दी। जिस इंसान को उसने अपना जीवनसाथी माना, वह दरअसल एक बेरहम माफिया डॉन, आस्तिक रायचंद था। यह शादी आस्तिक के लिए सिर्फ एक दिखावा थी। जो उसने माफिया की गद्दी पाने के लिए की थी.पर जब अरुणिमा उसे पसंद आने लगी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्या अरुणिमा आस्तिक के अत्याचार सहकर उस से दूर जा पाएगी? जानने के लिए पढ़िए,

    Deepika Sarkar
    Deepika Sarkar
    ₹750
  • Marriage with devilMarriage with devilCompleted

    Marriage with devil

    राजा साहब आप ऐसा नहीं कर सकते, मैं इस हालत में कहां जाऊंगी, कम से कम अपनी बच्चे के बारे में तो सोचिए। अरुणिमा इस समय अपने पति आस्तिक रायचंद से खुद को न छोड़ने के लिए भीख मांग रही थी। लेकिन आस्तिक ने अरुणिमा से अपना मुंह फेरते हुए कहा "मैं तुमसे कहा ना कि मेरा अब तुमसे और तुम्हारे पेट में पल रहे बच्चे से कोई रिश्ता नहीं है सामने तलाक के पेपर रखे हुए हैं चुपचाप साइन करो और निकल जाओ मेरी जिंदगी से। मुझे तुम्हारी परछाई भी अपने आसपास नहीं चाहिए। इस महल से जाने के बाद तुम्हारे साथ और तुम्हारे बच्चे के साथ क्या होता है इससे मेरा कोई वास्ता नहीं है।" अरुणिमा को अपने कानों पर यकीन ही नहीं हो रहा था। आस्तिक उसे यह कैसे कह सकता था। जबकि वह अच्छी तरह से जानता है कि अरुणिमा के पेट में उसका बच्चा पल रहा है। आज तक अरुणिमा आस्तिक के इशारों पर किसी कठपुतली की तरह नाचती थी। सिर्फ अपने परिवार की भलाई के लिए और इस उम्मीद से की एक दिन आस्तिक उसे जरूर अपना आएगा लेकिन आज आस्तिक ने उसके इस भ्रम को भी तोड़ दिया। अरुणिमा ने कांपते हाथों से पेन उठाया और डाइवोर्स पेपर साइन करते हुए अपना मंगलसूत्रडाइवोर्स पेपर के ऊपर रखते हुए कहा, "शुक्रिया राजा साहब मुझे अपनी कैद से आजाद करने के लिए मुझे खुशी है कि आज के बाद मैं आपके हाथों की कठपुतली नहीं बनूंगी आखिर क्या हुआ था अरुणिमा के साथ और कैसी है?" आस्तिक और अरुणिमा की यह उलझी हुई कहानी

    Deepika Sarkar
    Deepika Sarkar
    ₹1120