
अरुणिमा उस वक्त हॉल में बैठी थी, और आस्तिक अपने कमरे में शराब पर शराब पिए जा रहा था। लेकिन अरुणिमा के कानों में अब भी वही शब्द गूंज रहे थे जो आज आस्तिक ने उसे कमरे में कहे थे—“अमायरा प्रेग्नेंट है…”
अरुणिमा को समझ नहीं आ रहा था कि आस्तिक क्या बोल रहा था, लेकिन आस्तिक की हरकतें बढ़ती जा रही थीं। वह अरुणिमा पर हावी होने की कोशिश कर रहा था, इसलिए अरुणिमा ने उसे खुद से दूर धकेल दिया और कमरे से बाहर भाग गई। लेकिन अब भी उसे यह समझ नहीं आ रहा था कि आस्तिक किस बारे में बात कर रहा था। “यह अमायरा कौन है? और उसकी प्रेग्नेंसी का आस्तिक और मुझसे क्या लेना-देना?”



Write a comment ...